अज्ञात लोगों ने घर में सो रहे मां बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाया उत्तरप्रदेशप्रयागराज घर में सो रही मां बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, दोनों की हालत गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 30, 2024 288 प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात घर में सो रही मां बेटी को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में यह घटना हुई। अज्ञात लोगों ने चारपाई पर सो रही मां बेटी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और फरार हो गए। शोर मचने पर घर वाले जागे और आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाए जाने तक 38 वर्षीय रानी देवी पत्नी राजेश भारतीय एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री मेनका भारतीय काफी झुलस गए थे। पुलिस को फोन किए जाने पर पीआरबी कांस्टेबल आए और लौट गए। घर वाले ही रानी तथा मेनका को इलाज के लिए स्वरूप रानी प्रयागराज ले गए। अपराध 288 Share