मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में रेखा हर रोज की तरह 30 जुलाई को भी अपने घर के काम में व्यस्त थी। दोपहर तकरीबन एक बजे के आसपास अपने घर के आंगन में पशुओं के बाड़े की सफाई कर रही थी, तभी उसके पति अजय ने कहा कि वह अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन कर दे और उसे अपने मोबाइल में नेट चलाना है। रेखा ने उस वक्त काम में व्यस्त होने का हवाला देकर अजय को मना कर दिया। दोनों के बीच में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और हॉटस्पॉट ऑन न करने की यह छोटी-सी बात अजय को इतनी चुभ गई कि वह घर के अंदर रखा धारदार हथियार उठा लाया और रेखा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया और आस-पड़ोस के लोगों को इसका पता लगा तो किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल देखकर दंग रह गई। घर के आंगन में रेखा की लाश पड़ी थी। पुलिस ने तुरंत मौका मुआयना करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया।रेखा रोहतक के ही कसरेंटी गांव की रहने वाली थी।

रेखा के भाई राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उसकी बहन की शादी मदीना गांव के अजय के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और अजय खेती-बाड़ी का काम ही करता है और उसका सनकी स्वभाव था। अक्सर झगड़ा करता रहता था और पूरा दिन मोबाइल चलाता रहता है और अगर कोई उसे टोक दे तो उसे काफी गुस्सा आता है। उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि वह इस तरह की वारदात को भी अंजाम दे सकता है।

बहु अकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात में जिस धारदार हथियार ‘फरसे’ का प्रयोग किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को हॉटस्पॉट ऑन करने के लिए कहा था, लेकिन वह पशुओं के बाड़े में काम कर रही थी, इसलिए उसने उस वक्त मना कर दिया तो उसे बुरा लगा और तैश में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस का कहना कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। फिलहाल तक इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने नहीं आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000