डीआईजी साहब कर रहे थे थाने का मुआयना; अचानक सरकारी पिस्टल से चली गोली, 2 सब इंस्पेक्टर हुए घायल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूटजिले के पहाड़ी थाने का मुआयना करने शुक्रवार को डीआईजी चित्रकूट धाम रेंज अजय कुमार सिंह को पहुंचना था। मुआयने को लेकर थाने में तैयारियां चल रही थी। शस्त्रों की साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल को खोलने व बंद करने का अभ्यास कर रहे थे। अचानक पिस्टल से फायर हो गई। इससे दो उपनिरीक्षक घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें प्रयागराज मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चित्रकूट जिले के राजापुर थाने के निरीक्षण के बाद चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी अजय कुमार सिंह को पहाड़ी थाने का मुआयना करना था।जिसको लेकर थाने में तैयारियां चल रहीं थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरकारी ननकऊ गौतम और सुरेश प्रताप सिंह पिस्टल को खोलने व बंद करने का अभ्यास कर रहे थे।

अचानक पिस्टल से फायर हो गई गोली

अचानक पिस्टल से फायर हो गई। इससे गोली ननकऊ गौतम के दाहिने हाथ की हथेली में लगने के साथ ही सुरेश प्रताप सिंह के पेट में बाईं तरफ छूती हुई निकली। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। उस दौरान डीआईजी राजापुर थाने का मुआयना कर रहे थे।

सब इंस्पेक्टर गंभीर घायल

फायर होते ही थाना प्रभारी रीता सिंह समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों को सीएचसी पहाड़ी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों डिजिटल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अजय कुमार सिंह, एसपी अरुण सिंह व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

पिस्टल खोलने और बंद करने के दौरान चली गोली

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल खोलने व बंद करने के अभ्यास दौरान अचानक गोली चली है। दोनो सब इंस्पेक्टर खतरे से बाहर हैं। बेहतर इलाज के लिए दोनो को प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000