अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने शराब पिलाकर प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

राजस्थान के दौसा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। इतनी ही नहीं दोनों ने मिलकर हत्या को हादसा दिखाने के लिए एक बड़ी साजिश भी रच दी। हत्या की योजना ऐसे तैयार की गई जिससे पुलिस को ये सड़क हादसा लगे। हालांकि महिला और उसके प्रेमी की चालाकी काम नहीं आई और हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल दौसा जिले के जेलमपुरा गांव में मुरारी लाल और केसंता पति-पत्नी के रूप में रहते थे। इसी बीच केसंता की मुलाकात बाबूलाल मीणा से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

पत्नी और प्रेमी की चालाकी नहीं आई काम…

पत्नी केसंता इसके बाद अपने पति को धोखा देने लगी और प्रेमी के साथ उसके अवैध संबंध हो गए। इसके बाद केसंता और प्रेमी बाबूलाल साथ रहना चाहते थे लेकिन उसका पति मुरारी लाल बेरवा इसमें बाधक बन रहा था। प्यार में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने हत्या की योजना बनाई और अपने पति को काम धंधे के लिए खलासी की नौकरी दिलवाई। महिला ने अपने पति को प्रेमी और ट्रक चालक बाबूलाल के ट्रक पर ही खलासी का काम करने के लिए भेज दिया।

शराब पिलाकर कर दी हत्या…

20 मई की रात को ट्रक चालक बाबूलाल मीना और खलासी मुरारी लाल बेरवा असम से दौसा आ रहे थे, इसी दौरान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के समीप नेशनल हाइवे के किनारे ट्रक को रोक दिया। इसके बाद बाबूलान ने खलासी मुरारी लाल बैरवा को पहले शराब पिलाई और फिर उस पर ट्रक चढ़ाकर हत्या कर दी।

21 मई की सुबह जब हाइवे किनारे सिर कुचली हुई लाश मिली तो हड़कंप मच गया। हाइवे के किनारे शव मिलने के कारण इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच की जा रही थी। हालांकि पुलिस को हत्या की भी आशंका थी जिसके बाद दौसा की एसपी रंजीता शर्मा ने पूरे मामले की जांच मानपुर के डीएसपी दीपक मीणा को सौंपी।

मोबाइल फोन से खुली पोल… 

पुलिस ने जब मृतक मुरारी लाल बेरवा की पत्नी से उनकी मौत को लेकर सवाल पूछे और उसका मोबाइल चेक किया तो शक बढ़ गया। आरोपी बाबू लाल ने मुरारी की मौत के बाद उसकी पत्नी को टैक्स्ट मैसेज के जरिए हत्या की जानकारी दी थी। मुरारी लाल बेरवा की हत्या के संबंध में जब पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ भी सबूत मिले तो पुलिस ने केसंता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000