शादी से इनकार करने पर 14 साल की लड़की की किडनैप कर हत्या, मां ने जताई गैंगरेप की आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकू से गोदा हुआ किशोरी का शव मिला था। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर लगाया है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। मृत किशोरी की मां ने थाने में आरोपी युवक और उसके पांच साथियों के खिलाफ किडनैपिंग के बाद रेप और हत्या का मामला दर्ज कराया है। मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। उसने तीन दिन पहले धमकी दी थी कि तुम अपनी बेटी से शादी करवा दो, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे।

11 अगस्त को किडनैप कर ले गए थे आरोपी…

पीड़िता की मां के अनुसार 11 अगस्त की रात आरोपी पांच साथियों के साथ तीन बाइक से आए। पति और पुत्र से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर घर का फाटक तोड़कर अंदर घुस गए और बेटी को चाकू और हथियार दिखाते हुए चुप रहने को कहा। उसके बाद बेटी का मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उसके बाद खोजबीन की गई, लेकिन बेटी का पता नहीं चला।

एक दिन बाद पोखर में मिला शव…

12 अगस्त की सुबह किशोरी का हाथ पैर बांधा हुआ शव पोखर में मिला। मां ने आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इन लोगों ने पुत्री के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी है। पारू थानेदार मोनू कुमार ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गर्दन, सिर और हाथ पर थे जख्म के निशान…

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के ऊपर तीन जख्म के निशान मिले। उसके सिर, गर्दन और हथेली पर धारदार हथियार से वार किया गया था। एसएसपी  के अनुसार घटनास्थल के पास ही एक हथियार(खुरपी) भी बरामद हुआ है। उस पर खून के निशान थे। एफसएल की टीम जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या कैसे की गई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

बच्ची के परिजन ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें एक नामजद अभियुक्त और अन्य अज्ञात अभियुक्त हैं। प्राथमिकी में परिजनों नामजद पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। इनकार करने के बाद आरोपी उनकी बेटी को अन्य अज्ञात के साथ मिलकर घर से उठाकर ले गया था। वहीं मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि इन्हीं दबंगों ने पूर्व में मेरे पति की भी इसी तरह हत्या कर शव को फेंक दिया था। उन्हीं लोगों ने मेरी नाबालिग छोटी बहन पर जबरन शादी का दबाव बनाया था। इनकार करने पर घर से उठा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000