प्रेमी ने शादी के लिए रखी शर्त, मां ने तीन साल की बेटी का किया कत्ल, शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंका

बिहार के मुजफ्फरपुर से तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते तीन साल की बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंदकर फेंक दिया। गुरुवार सुबह बच्ची का शव सूटकेस में बंद पड़ा मिला. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची का शव मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले मनोज कुमार व काजल कुमारी की बेटी मिष्टी कुमारी का है। ट्रॉली बैग भी उसके माता-पिता का ही है। बच्ची के पिता ने उसकी मां पर ही हत्या की आशंका जताई थी।

शक के बिना पर पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी काजल ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से जिले के रामपुरहारी थाना क्षेत्र के एक युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। वो उससे शादी करना चाहती थी लेकिन युवक उसकी बेटी को साथ में नहीं रखना चाहता था। इस दौरान उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में पैक कर कचड़े में फैंक दिया।

प्रेम प्रसंग के चलते मां ने किया मासूम बेटी का मर्डर…

इसके अलावा उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर वो अपने पति मनोज से फोन पर यह कहकर निकली थी कि वो बेटी को लेकर अपनी मौसी के घर बर्थडे में जा रही है। अगले दिन तीन साल की मिष्टी की शव कूड़े की ढेर पर उसी लाल रंग की ट्रॉली बैग में बंद मिला और काजल फरार हो गई। साथ ही वो अपने सारे गहने, आधार कार्ड व अन्य सामान ले गई और अपना फोन बंद कर दिया।

पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने काजल का फोन ट्रेस किया और लोकेशन के आधार पर उसे सोमवार को रामपुरहरी थाना क्षेत्र से प्रेमी के घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान काजल ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस को उसने बताया कि प्रेमी के साथ रहने में बच्ची बाधक बन रही थी। क्योंकि प्रेमी ने दो टूक कहा था बच्ची के साथ उसे स्वीकार नहीं करेगा।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

इस मामले पर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई थी। एफएसएफ टीम ने घर से कई सबूत इकट्ठा किए। आरोपी काजल ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की हत्या की बात को कबूल कर लिया। महिला ने चाकू से काटकर बेटी की हत्या की थी फिर सूटकेस में लाश को पैक कर छत से फेंक दिया था। इसके बाद कमरे मे लगे खून के धब्बों को साफ कर दिया था। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000