लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज

लखनऊ में बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। शहीद पथ पर एक बिल्डिंग गिर गई है। इसमें कई लोग फंस गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। दुखद हादसे में 4 व्यक्तियों को मृत्यु हो गई है। दो मृतकों की पहचान पंकज और धीरज के रूप में हुई है। दो की शिनाख्त की जा रही है। 27 घायलों को लोकबंधु अस्पताल लाया गया है। वहीं 3 को रेफर किया गया। लोकबंधु हॉस्पिटल स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग फंसे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। रेस्क्यू के लिए कुल 16 ऐम्बुलेंस लगी है, जिसमें 2 वेंटिलेटर वाली ऐंम्बुलेंस शामिल हैं। बारिश के कारण बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है।

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने की घटना के संबंध में उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर द्वारा अवगत कराया गया कि घटना में घायल हुये 10 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है जो की 03 मंजिला बताया जा रहा है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग गिरी जिसमें मोटा नमक तेल तथा पाइप बनाने वाली कंपनी और दवाई कंपनी का गोदाम था। अचानक बिल्डिंग गिरने से उसके अंदर काम कर रहे थे। फंसे कई लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं बचाव का कार्य भी लगातार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में इमारत हादसे का संज्ञान लिया है। एनडीआरएफ की अग्रिम टीम मौके पर है। एनडीआरएफ की पूरी टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें पहुंच रही हैं। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर हैं और समन्वय कर रहे हैं। मिल रही शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग दवाई कंपनी की थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में काम चल रहा था। जिसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई लोग मौजूद थे। वहीं अचानक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है।

जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। साथ ही कई लोगों के दबे होने की जानकारी भी मिल रही है। इतना ही नहीं, हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए है। जिसमें एक शख्स जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग गिर गई है। हादसे की वजह से कुछ लोग फंसे थे जिनको बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कई लोग अभी फंसे हुए है, जिनका बचाव कार्य जारी है। एसएचओ ने बताया कि बिल्डिंग में दवाइयों का कारोबार होता है। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000