आप नेता तरलोचन सिंह डीसी की (फाइल फोटो) अपराधपंजाब आप नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश By Pratibha Rajdar On Sep 10, 2024 284 खन्ना में आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की शाम को डीसी जब अपने खेत से लौट रहे थे तब अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े थे। पंजाब के खन्ना के नजदीक के गांव इकलाहा के रहने वाले तरलोचन सिंह की सोमवार को गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह शाम को जैसे ही अपने खेत से घर वापस आ रहे थे तो गांव वाली सड़क पर ही किसी ने गोली मार दी। जिससे वह वहीं पर गिर गए। वारदात का पता चलते ही परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे और तरलोचन सिंह को लेकर खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तरलोचन सिंह पहले भी अकाली दल से सरपंची के चुनाव में खड़े हुए थे, वह हार गए थे। वारदात का पता चलते ही जिला खन्ना के एसपी सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की, एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल ने कहा कि जिस जगह वारदात हुई है उस जगह के आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। समाचार 284 Share