अमेरिका में भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर से राहुल गांधी के मिलने पर मचा बवाल, भाजपा ने बोला हमला

नई दिल्ली।अमेरिका में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयानों से पहले ही विरोधियों के निशाने पर थे।अब भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात कर राहुल गांधी फिर से निशाने पर आ गए हैं। इल्हान उमर से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी को तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है। इल्हान उमर के साथ राहुल की मुलाकात की कुछ तस्वीरों सामने आई हैं,जिसमें राहुल गांधी कुछ अमेरिकी सांसदों के साथ खड़े दिख रहे हैं। इन सांसदों में इल्हान उमर भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर हमला बोला है।

कौन है इल्हान उमर

इल्हान उमर एक अमेरिकी सासंद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। इल्हान उमर एक अफ्रीकी शरणार्थी हैं,जो कि चुनाव जीतकर अमेरिका की संसद में पहुंची हैं।इल्हान हमेशा ही कश्मीर और खालिस्तान को अलग देश बनाए जाने वाली मांग का समर्थन करती रही हैं।इल्हान का नाम अमेरिका की संसद में पहुंचने वाली उन दो मुस्लिम महिलाओं में शामिल हैं,जिनका रुख इजरायल विरोधी है।इल्हान साल 2022 में पीओके के दौरे पर भी गई थीं।अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक इल्हान के इस दौरे के लिए फंडिंग पाकिस्तान ने की थी।इल्हान का रुख भारत विरोधी है।इल्हान ने सीनेट में पीएम मोदी के भाषण का भी बहिष्कार किया था।

इल्हान से मुलाकात पर क्या कह रहे हैं भाजपा नेता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है।दुष्यंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।राहुल गांधी आज बिल्कुल राष्ट्र के विरोध पर उतर आए हैं।अमेरिका जाकर ऐसी सांसद से मिल रहे हैं जो भारत के खिलाफ बोलती रही हैं, भारत के खिलाफ अभियान चलाती रही हैं।

दुष्यंत गौतम ने लगाया आरोप

दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं।वह योजनाबद्ध तरीके से विदेश में बैठकर भारत की संस्कृति,संस्कारों और भारत की एकता एवं पहचान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर कुठाराघात करते हुए देश में धार्मिक और जातीय संघर्ष और उन्माद पैदा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

पाकिस्तान से आम,चीन से आता है पैसा

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी की इल्हान उमर के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।अमित का कहना है कि कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है। अमित ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से उन्हें आम आते हैं और चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा आता है।भारत के विरोधी जितने भी देश और विदेशी सांसद हैं,वे सब उनके मित्र हैं,उन्हें भारत से प्यार नहीं है,वो भारत में रहना नहीं चाहते हैं,लेकिन देश के लोगों को अंग्रेजों के सिद्धांत फूट डालो और राज करो के आधार पर बांटकर देश पर राज करना चाहते हैं।

इल्हान उमर कश्मीर और खालिस्तान समर्थक

भाजपा नेता निशिकांत दुबे का कहना है कि इल्हान उमर कश्मीर और खालिस्तान को अलग देश बनाने का समर्थन करती हैं। राहुल गांधी इसी एजेंडे के लिए अमेरिका में समर्थन जुटा रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान पर क्या बोले किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले ऐसा प्रतिपक्ष नेता हैं.जिन्होंने भारत विरोधी सोच वाले सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की। किरेन ने कहा कि कांग्रेस के मुख्य सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस कहती है कि अफ़ज़ल गुरु को जो फांसी दी गई वह गलत थी।आज ये लोग उनके साथ गठबंधन में साथ चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी अब बचकानी नही शैतानी हरकते कर रहे हैं।

भारत में माइनॉरिटी सबसे ज्यादा सुरक्षित

किरेन रिजिजू ने कहा कि विदेश से प्रेरणा लेने वाले लोग, आज विदेश जाकर भारत के खिलाफ बातें कर रहे है,जो निंदनीय है।नेशनल कांफ्रेंस ने कहा धारा 370 को खत्म कर देंगे,इसके बाद एससी-एसटी आरक्षण का क्या होगा,जब राहुल गांधी का पक्का वाला वोट बैंक मजबूत हो जाएगा,जब एक ही कलर दिखेगा,तब वो आरक्षण खत्म कर देंगे। किरेन ने कहा कि विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान बाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है,मैं कहना चाहता हूं कि आज पूरी दुनिया में भारत में माइनॉरिटी सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000