आगरा रेल मंडल को मिली चौथी वंदे भारत की सौगात, ताजनगरी से जुड़ेगी आध्यात्मिक नगरी काशी

आगरा। ताजनगरी आगरा को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है।कैंट स्टेशन से आध्यात्मिक नगरी काशी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ आज सोमवार को हो गया।इसका शुभारंभ रेल राज्य मंत्री रवनीश सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर किया। ताजनगरी से संगम नगरी और आध्यात्मिक नगरी काशी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सात घंटे में वंदे भारत ताजनगरी से आध्यात्मिक नगरी काशी की यात्रा को पूरा करेगी।

बता दें कि आगरा रेल मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। ताजनगरी आगरा को आध्यात्मिक नगरी काशी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक साल पहले वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी। यूं तो इस ट्रेन को पिछली दिवाली पर चलाया जाना था,लेकिन किन्ही कारणों से इसका संचालन नहीं हो सका था।आज सोमवार को रेल राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ कर दिया।

वंदे भारत के संचालन के लिए तीन सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में आठ कोच वाली इस वंदे भारत के बारे में जानकारी दी गई थी। इसका शुभारंभ हो गया है। रेलवे ने इसके नियमित संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में वंदे भारत किन स्टेशनों पर रुकेगी, इसकी जानकारी दे दी गई थी।

बताते चलें कि यात्रियों को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ने वाली और हवाई यात्रा का अहसास कराने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने का लंबे समय से इंतजार था,जो अब खत्म हो गया है। वंदे भारत का ठहराव टूंडला, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर होगा। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।वंदे भारत ताजनगरी आगरा से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजे आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचेगी।वंदे भारत आध्यात्मिक नगरी काशी से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर ताजनगरी आगरा पहुंचेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000