तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत; 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सीएम ने मुआवजे का किया एलान

जबलपुर जिले के मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम लुंगी में हुई हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 11 व्यक्ति घायल हो गए। ओवरटेक करते हुए आगे जा रहा मालवाहक ऑटो डंपर में फंस गया था। डंपर ऑटो को लगभग 100 मीटर तक अपने साथ घसीटते हुए ले गया। इसके बाद माल वाहक और डंपर सड़क किनारे नाली में पटल गए। मालवाहन ऑटो के उपर डंपर पलटने के कारण सात लोगों की दबने के कारण घटना स्थल में मौत हो गई।

मझगवां थाना प्रभारी डी गौड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर के रहवासी मजदूरी के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे मालवाहक ऑटो क्रमांक एमपी-20 एलबी-0237 में सवार होकर जा रहे थे। ग्राम लुंजी के समीप पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी-53 एचए-1986 ने मालवाहक ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान मालवाहक ऑटो डंपर में फंस गया। डंपर चालक मालवाहक ऑटो के अपने साथ 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद डंपर सड़क किनारे बनी नाली में मालवाहक ऑटो के ऊपर पलट गया।

सूचना मिलने पर पुलिस बल तथा ग्रामीण घटना स्थल में पहुंच गए थे। उन्होंने ऑटो में फंसे लोगों को वाहन से निकाला। इस घटना में छह व्यक्तियों की घटना स्थल में मौत हो गई थी तथा अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना में 11 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिहोरा शासकीय अस्पताल भेजा गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

इन लोगों की हुई मौत…

1. शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष

2.  उषा बाई पति कोठारी आदिवासी उम्र 50

3.  शिवा कोल पिता राजेश कोल उम्र 18 साल

4.  कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 साल

5.  रानू कोल पति करण उम्र 19 साल

6.  करण पिता परदेशी कोल उम्र 20 साल

7.  भूरा कोल पिता शोभाराम उम्र तीन साल

घायलों के नाम…

1.  दिलीप पिता कोठारी कोल उम्र 30 साल

2. चंद्रभाग पिता कचौली कोल उम्र 40 साल

3. कोठारी पिता घमंडी कोल उम्र 55 साल

4. कन्हैया पिता दिलीप कोल उम्र 14 साल

5. राजेश पिता हेमराम कोल उम्र 36 साल

6.  राजा पिता राजेश कोल उम्र 9 साल

7. मंगो बाई पति राजेश कोल उम्र 28 साल

8. कु राधिका पिता राहुल कोल उम्र 7 साल

9. सरस्वती बाई पति राजेश कोल उम्र 28 साल

10. गज्जो बाई उम्र पति चंद्रभान कोल उम्र 38 साल

11. करन गोटिया पिता महेश गोटिया उम्र 24 साल

घटना में दो दंपती की मौत…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में मृत रानू कोल पति करण उम्र 19 साल तथा करण पिता परदेसी कोल उम्र 20 साल विवाह कुछ समय पूर्व हुआ था। नवदंपती हादसे में असमय काल का ग्रास बन गए। इसके अलावा घटना में शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष उनकी पत्नी कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 साल तथा तीन वर्षीय बेटे भूरा कोल पिता शोभाराम की मृत्यु हो गयी।

मृतकों को छह लाख 20 हजार का मुआवजा…

जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने घटना पर दुख व्यक्त करने हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय विधायक संतोष सिंह बरकडे की तरफ से मृतक के परिजनों को पांच-पांच हजार की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

दो घंटे से अधिक तक लगा रहा जाम…

घटना के बाद सिहोरा-मझगवां मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी। एसडीओपी सिहोरा के नेतृत्व में पुलिस ने एम्बुलेंस की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया, जिससे एम्बुलेंस को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी ने घटना स्थल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंच घायल मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्तियों से मुलाकात भी की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000