बिहार मामूली विवाद के चलते बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या, शराब के नशे में किए ताबड़तोड़ वार By Khulasa India News Desk Last updated Sep 28, 2024 308 बिहार के नवादा जिले में मामूली विवाद में बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना पकरीबरावां के ओदपुरा गांव की है। मृतक की पहचान ओदपुरा गांव निवासी इंदल मांझी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बेटा शराब पीकर आया था। इसी बीच पिता और पत्नी से उसकी लड़ाई हो गई। जिसका उसकी दादी ने भी विरोध किया। इस दौरान किसी बात को लेकर गुस्से में आए पुत्र ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच में जुटी है। अपराध 308 Share