प्रतापगढ़: हैवानियत की शिकार किशोरी की मौत के बाद आक्रोश, आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने की मांग

प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बकरी चराने गई हैवानियत की शिकार हुई किशोरी की गुरूवार की शाम इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी के मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव के पोस्टमार्टम के बाद सुबह शव घर लाया गया। किशोरी दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। कक्षा आठ पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आक्रोशित परिजन आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने व शव उसके घर के सामने दफनाने पर अड़ गए। सीओ के लिखित आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।

बीते छह अक्टूबर को किशोरी दोपहर में घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। वह बाजरे के खेत में करीब तीन बजे लहूलुहान और मरणासन्न अवस्था में मिली थी। उसके हांथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। गले में दुपट्टा लेपेटा हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले आये। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, जहां पर जिंदगी और मौत से लड़ते हुए पीड़ित किशोरी गुरुवार की शाम जिंदगी की जंग हार गई।

वहीं किशोरी के पिता ने बुधवार को आरोपी के पिता कैलाश पुत्र नान्हू, मां सुनीता पत्नी कैलाश, व रिश्तेदार पिंटू, निवासी धारुपुर पर गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव घर लाया गया। शव आने के बाद परिजन आरोपी के माता-पिता व रिश्तेदार की गिरफ्तारी करने व मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को बुलाने के साथ ही आरोपी के घर बुल्डोजर चलाए जाने व आरोपी कि जमीन में बेटी का शव दफन कराए जाने की मांग पर अड़ गए।

सूचना पर सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी परिजन के न मानने पर उन्हें लिखित में दिया कि मेडिकल रिपोर्ट आने व जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मेरे द्वारा मुकदमे की प्रभावी पैरवी की जाएगी। इसके बाद करीब साढ़े छह घंटे बाद शव के अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन सहमत हुए और शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर दफनाया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस बल की तैनाती रही।

 मेडिकल रिपोर्ट आने व जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी मिलेगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के मां के पासबुक व आधार की फोटो कॉपी ले ली गई है। जल्द ही प्रशासन की तरफ से सहायता राशि उनके खाते में भेजवा दी जाएगी… राम सूरत सोनकर,सीओ लालगंज।

पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार 

हादसे के बाद से किशोरी को बेहोशी की हालत में रही। वह एसआरएन अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थी। पुलिस ने किशोरी कि मां की तहरीर पर देवली गांव के बहेलियान का पुरवा निवासी अनिल भूंज पुत्र कैलाश भूंज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को, मारपीट, एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी और घटना के 27 घंटे में आरोपी को तेजगढ़ के पास कमोरा जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

घर छोड़कर फरार हैं आरोपी के परिजन

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत की जानकारी होने के बाद आरोपी युवक अनिल भूंज के पिता कैलाश व माता सुनीता घर में ताला बंद करके कहीं चले गए हैं। घर के बाहर मवेशी खूंटे से बंधे हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000