कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका छत्तीसगढ़ दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता तिरुपति भंडारी की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस By Khulasa India News Desk Last updated Oct 19, 2024 212 छत्तीगढ़ के बीजापुर में बड़ी वारदात सामने आई है, जहां कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। शनिवार लगभग चार बजे के दौरान बीजापुर के उसूर में कांग्रेस नेता और पूर्व उप सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी गई। जिस वक्त उनकी हत्या की गई, उस वक्त वह एक राशन की दुकान में थे। उनकी हत्या का शक नक्सलियों पर जताया जा रहा है, क्योंकि नक्सलियों ने उनको पहले भी मारने की धमकियां दी थीं। तिरुपति भंडारी उसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रह चुके हैं। उनके मारे जाने से उसूर में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपराध 212 Share