झारखंड विधानसभा चुनाव: नामांकन के साथ पार्टियां के बीच जुबानी जंग शुरू, हेमंत और हिमंता जमकर कर रहे हैं हमला

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा।मतगणना 23 नवंबर को होगी।विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड का सियासी पारा हाई है।चुनाव प्रचार जोरों पर है। आरोप-प्रत्यारोप,दावों और वादों का सिलसिला जारी है।विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे पार्टियां सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रही है और नामांकन में तेजी आ रही है, वैसे-वैसे इनके बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इंडिया के नेता जहां भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी बता रहे हैं, वहीं एनडीए नेता हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई पूंजीपतियों के साथ है,जिसमें एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ आदिवासी,दलित,पिछड़ा,गरीब, किसान और मजदूरों की सरकार है।सीएम हेमंत ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार को गिराने के लिए पूरे पांच साल प्रयास किया गया,जब नहीं गिरी तो जेल तक भेज दिया। अब एक दर्जन मुख्यमंत्रियों को हमारे पीछे लगा दिया है। सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य में जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी, तब अत्याचार और दंगे हो रहे थे। बेरोजगारों की फौज खड़ी थी। अब विकास हो रहा है तो इन्हें पच नहीं रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बनते ही विकास कार्य के साथ हक और अधिकार मांगना शुरू किया तो घबरा गये। हमें दो साल तक परेशान किया गया। हम लोग जल,जंगल और जमीन के मालिक हैं और हमें ही जमीन का घोटाला करने वाले बताते हैं।फिर भी हम डरेंगे नहीं, हम न तो डरने वाले और न घबराने वाले हैं। सीएम हेमंत ने कहा कि जब हम डरे नहीं तो भाजपा ने हमारे नेता को चुराकर ले जाने का काम शुरू कर दिया। अब इन्ही नेताओं की बदौलत आपके पास वोट मांगने आयेंगे, आपको सतर्क रहना है। हम लोगों ने विकास कार्य किया है और महिलाओं को पैरों पर खड़ा करने का जिम्मा उठाया है, उसी अधिकार से पास वोट मांगने आये हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का नाम लिये बगैर कहा कि हमारे कुछ नेताओं को भाजपा पैसे के बल पर खरीदने का काम कर रही है। हमारे जो नेता उनके पाले में जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं, उन्हें सीबीआई और ईडी का डर दिखा रही है। हम और हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं, अपनी चलायी गयी योजनाओं के दमपर जनता के बीच वोट मांगने जायेंगे और भाजपा की सूपड़ा साफ करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि झारखंड में इस बार का विधानसभा चुनाव बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने के लिए हो रहा है,लेकिन अभी राज्य के हित में कई और बड़े निर्णय लेना बाकी है।हिमंता ने कहा कि झारखंड आने पर उन्होंने पाया कि यहां की डेमोग्राफी प्रत्येक दिन बदल रही है। संथाल परगना के बारे में सोचें तो वहां प्रत्येक दिन हिन्दू समुदाय की आबादी कम हो रही है और विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है। धीरे-धीरे यह विशेष समुदाय राज्यभर में फैल जाएगा।हिमंता ने कहा कि झारखंड की हालत ठीक नहीं है। भाजपा की सरकार बनेगी तो कानून के तहत एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को भगाया जाएगा।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा की महान धरती को बचाना होगा। भाजपा घुसपैठियों के आगे झारखंड को नतमस्तक नहीं होने देगी। यह चुनाव के केवल कमलेश सिंह को जिताने का नहीं है। यह चुनाव तय करेगा कि झारखंड झारखंडियों का रहेगा कि घुसपैठियों का रहेगा।

भाजपा के कार्यकर्ताओं को लक्षित कर सीएम हिमंता ने कहा कि टिकट मिले न मिले,विधायक मिले न मिले परंतु झारखंड रहेगा,हिन्दू सभ्यता रहेगा तभी सभी लोग रहेगा। कोई विधायक बने न बने झारखंड और हिन्दू सभ्यता बना रहना चाहिए। यह चुनाव विधायक बनाने, मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, यह चुनाव घुसपैठियों को भगाने का है। इसलिए सभी को मिलकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।हिमंता ने कहा कि झामुमो की सोच है कि बांग्लोदेश से आने वाले लोग सरकार बनाने में मदद करेगा। इसलिए घुसपैठियों के खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000