झारखंड में चक्रवात दाना ने दी दस्तक, एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात, आज से मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी

रांची। चक्रवाती तूफान दाना का बाहरी बैंड बुधवार दोपहर ओडिशा (पुरी) के पूर्वी तट से टकराया,जिससे तटीय जिलों में तेज बारिश हुई। देर शाम कोल्हान,संताल और कोयलांचल में भी इसका असर नजर आया। बुधवार देर शाम के बाद कोल्हान और संताल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।वहीं दोपहर के बाद से राजधानी रांची में भी बादल छाए रहे। चक्रवाती तूफान को लेकर रेलवे भी पूरी तरह से अलर्ट है। रेलवे ने 24 और 25 अक्तूबर के लिए 170 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी हैं। इनमें रांची की भी सात ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कोलकाता में बुधवार को 15 घंटे तक उड़ानें बंद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

गुरुवार से तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात से 25 की सुबह तक तूफान पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों को पार करेगा।इसके बाद झारखंड में कई इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।ओडिशा के तटीय जिलों में लोगों की निकासी तेज हो गई है।

झारखंड में एनडीआरएफ की नौ टीमें की गईं तैनात

एनडीआरएफ ने दाना के मद्देनजर झारखंड,ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में 56 टीमें तैनात की हैं। इनमें नौ टीमें झारखंड में तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (संचालन) मोहसिन शाहेदी ने बताया कि इन टीमों के पास खंभे और पेड़ काटने वाले उपकरण, नौकाएं, बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा और बाढ़ से बचाव के लिए उपकरण हैं। ओडिशा में 20 टीम हैं, जिनमें से एक रिजर्व है। वहीं बंगाल में 17 में से 13 रिजर्व हैं। आंध्र प्रदेश में नौ जबकि छत्तीसगढ़ में एक टीम तैनात की गई है।

क्या है बाहरी बैंड

बता दें कि बादलों,गरज संग आने वाले तूफानों की बाहरी घुमावदार पट्टियों को बाहरी बैंड कहते हैं। ये तूफान के केंद्र से दूर होती जाती हैं,जिससे प्रभावित क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000