बाबा सिद्दीकी के बाद इस सांसद को मारने की हो रही थी प्लानिंग, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सतना। जिले के भारतीय जनता पार्टी के सांसद गणेश सिंह कि कथित हत्या की प्लानिंग करने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल यह तीनों युवक लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी सतना सांसद की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने जिस युवक से पैसों की मांग की थी, उसे धमकी दी थी कि, ”बाबा सिद्दीकी को निपटा दिया, अब सांसद को निपटाएंगे।” पुलिस ने तीनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

युवक से पैसों की मांग, जान से मारने की धमकी…

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भाजपा सांसद गणेश सिंह की हत्या की प्लानिंग करने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। तीनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले पर प्रमोद सिंह उर्फ गुड्डा (उम्र 45 वर्ष) निवासी मुख्तियार गंज ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर अपने शिकायत दर्ज कराई की। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिघरा मोड के पास तीन आरोपी बैठकर शराब पी रहे थे। वह भी अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। तभी तीनों युवक उससे पैसों की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

”बाबा सिद्दीकी को निपटाकर आए हैं…

सतना सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि, ”सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों युवक लूट के आरोपी हैं। इसके ही साथ ही तीनों युवकों के बारे में पता चला है कि उन्होंने बीजेपी सांसद गणेश सिंह की हत्या के साजिश और प्लानिंग की थी।” पुलिस ने बताया कि, ”फरियादी प्रमोद सिंह ने बताया कि मंगलवार व बुधवार की दरमियानी देर रात वह अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। तीन अन्य लोग भी शराब पी रहे थे। वह तीनों प्रमोद से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब फरयादी ने पैसा देने से इंकार किया तो तीनों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि, ”अभी मुम्बई में बाबा सिद्दीकी को निपटाकर आए हैं और अब सांसद को निपटाने जा रहे हैं।”

आरोपियों को भेजा जेल…

फरयादी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपियों को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दीपक द्विवेदी (उम्र 23 वर्ष निवासी कामता टोला), विक्रम सिंह (उम्र 26 वर्ष निवासी बांधी मौहर) और रवि द्विवेदी (उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000