बहू की खौफनाक करतूत, सास की बेरहमी से हत्या कर सेफ्टी टैंक में छिपाया शव

गोड्डा। गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र के बरारी गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बहू ने प्रेमी के संग मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी और शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में डाल दिया। मृत सास का नाम नूरजहां और बहू का नाम नाजिया शहर है। नाजिया शहर के पति मो. आजम रजा ने बताया कि वह कुछ महीनो से मुंबई में मजदूरी का काम किया करता था। इससे पहले भी वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहा करता था। इस बीच उसकी बीवी का संबंध गांव के ही रोमी नाम के लड़के से हो गया. जिसके बारे में उसे कुछ दिन पहले ही पता चला था। इसे लेकर घर में विवाद भी हुआ था

मो. आजम और नाजिया के दो बच्चे भी है। जो पढ़ाई के लिए घर से बाहर रहते है। घर में सिर्फ सास-बहु ही  रहती थी। जिसका फायदा उठा कर रोमी अक्सर घर आया करता था। जिसे देख मो. आजम की मां हमेशा इसका विरोध किया करती थी। इसी गुस्से में बहू ने रोमी की मदद से ईट से वार कर सास की हत्या कर दी। आजम ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को मुंबई से जब उसने अपनी पत्नी को फोन कर मां के बारे में पूछा तो बताया गया कि मां झगड़ा कर अपने भाई के घर चली गई है।

ऐसे खुला हत्या का राज…

वहीं कई दिनों तक जब मां नूरजहां से उनकी बातचीत नहीं हुई तो उसने बेटे जोकि भागलपुर में पढ़ाई करता है, उसे घर भेजा। जिसके बाद नाजिया ने अपने बेटे को सारी सच्चाई बताई और आजम को भी पूरी घटना के बारे में पता चला। इसके बाद आजम मुंबई से घर पहुंचा। यहां उसी बीवी प्रेमी रोमी के साथ फरार हो चुकी थी। इधर पुलिस को पूरे मामला से अवगत कराया गया। छानबीन के दौरान शनिवार देर रात घर के सेप्टिक टैंक से नूरजहां का शव बरामद हुआ।

जांच कर रही है पुलिस…

महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने लोकल18 को बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर अतः परीक्षण के लिए भेजी है। पूरे मामले की सघन जांच चल रही है। विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल जारी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000