CRPF कांस्टेबल ने 8 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती न देने पर कर दी हत्या

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में आठ वर्ष के एक बच्चे के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस वारदात को किसी बदमाश ने नहीं बल्कि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कांस्टेबल ने अंजाम दिया है। कांस्टेबल ने बच्चे के परिवार से फिरौती की रकम की मांग भी की। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपहरण कर की बच्चे की हत्या…

पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि शुभम राजपाल बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लापता था, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश की और शनिवार को बच्चे का शव कांस्टेबल के घर से मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था। बताया जा रहा है कि राजपूत ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके परिजनों से पैसे मांगने के लिए उसे बंधक बना लिया, ताकि वह अपना कर्ज चुका सके।

फिरौती में मांगे 5 लाख रुपये…

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता में ऐसा प्रतीत होता है कि अपहरण के तीन-चार घंटे के भीतर ही बच्चे की मौत हो गई। यह जानते हुए भी कि बच्चा मर चुका है, राजपूत ने अगले दिन उसके परिजनों को एक संदेश भेजा, जिसमें उसने उसकी रिहाई के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिरौती की मांग के बाद बच्चे के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय निगरानी का इस्तेमाल कर सीआरपीएफ के कांस्टेबल का पता लगाया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। ओझा ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी के कारण आरोपी शव का निपटान नहीं कर सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000