पुलिस इंस्पेक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, महिला डिप्टी कलेक्टर को भेज दिया ‘I LOVE YOU’ का मैसेज फिर…

बिहार के जहानाबाद का यह मामला वाकई चौंकाने वाला है। यहां पदस्थापित एक इंस्पेक्टर की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार को रिटायरमेंट के वक्त इश्क खुमार चढ़ गया है। उन्होंने अपनी उम्र और पद की गरिमा को ताक पर रखकर जहानाबाद में ही पदस्थापित सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला अधिकारी को मोबाइल से प्यार का इजहार करते हुए I LOVE YOU का मैसेज भेज दिया। महिला अधिकारी की शिकायत पर इंस्पेक्टर के विरुद्ध साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खास बात यह है कि आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश्वर के रिटायरमेंट में कुछ ही दिन बाकी है। बावजूद, इसके उन्होंने इस तरह की हरकत की है। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। इससे पहले शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की विभागीय जांच कराई। एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी और इसमें डीएम की ओर से एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर कंचन कुमार झा को नामित किया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोप को सही पाया।

जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए पुलिस इंस्पेक्टर को बुलाया था, लेकिन वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। तब सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने साइबर थाने में आवेदन देकर पुलिस निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। जांच टीम की रिपोर्ट और महिला अधिकारी के आवेदन के आलोक में पुलिस निरीक्षक दिनेश्वर कुमार के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मामले को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत मिलने पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी। आरोपी इंस्पेक्टर को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके और मेडिकल रिपोर्ट लगाकर छुट्टी पर चले गए। मामले में अनुसंधान जारी है। आरोपी इंस्पेक्टर कोर्ट में पदस्थापित हैं। विभागीय कार्यवाही के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000