बाइक सवार बदमाशों ने कार को मारी टक्कर; आपत्ति जताई तो शहर में कई जगहों पर की पिटाई, शीशे भी फोड़े

अंबिकापुर। शहर के संगम चौक के पास बुधवार की शाम को बाइक सवार 3 युवकों ने एक कार को टक्कर मार दी। देखकर चलाने की बात कहने पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार की पिटाई कर दी। कार सवार जब शिकायत करने कोतवाली जाने लगा तो बाइक सवारों ने पीछा कर उसे थाना चौक के पास रोक लिया और फिर पीटा। यहीं नहीं उन्होंने कार का शीशा भी तोड़ दिया। यहां से भागकर कार सवार अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा तो वहां भी बदमाश पहुंच गए और मारपीट करने की धमकी देने लगे। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। मामले पुलिस ने एक नामजद समेत 3 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोखनिया निवासी सत्येन्द्र जायसवाल बुधवार को अपने दोस्त के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एसी 1007 से अंबिकापुर आया था। वह देवीगंज रोड होते हुए इमलीपारा स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास नंबर लगाने जा रहा था। इसी बीच देवीगंज रोड में बाइक क्रमांक सीजी 15 डीयू 4898 में सवार 3 युवकों ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।

इस पर कार सवार सत्येन्द्र ने युवकों को देखकर गाड़ी चलाने की बात कही। इस बात पर बाइक सवार युवक नाराज हो गए और रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कार सवार रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जाने निकाला तो थाना चौक के पास बाइक सवारों ने अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते हुए पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया।

रिश्तेदार के यहां भागकर बचाई जान…

बाइक सवारों द्वारा मारपीट किए जाने से कार सवार वहां से भाग कर विश्वकर्मा मंदिर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। उनका पीछा करते हुए बदमाशों ने वहां भी पहुंचकर गाली-गलौज व मारपीट करने की धमकी दी। वहां आस पास के लोग वहां पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले।

कोतवाली में अपराध दर्ज…

कार सवार सत्येंद्र जायसवाल ने एक आरोपी की पहचान की है। उसके खिलाफ उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी साकेत व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 126 (2), 296, 391 (2), 324 (4), 3,5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000