मध्यप्रदेश पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की दो बच्चों की हत्या, पत्नी और खुद को भी किया घायल By Khulasa India News Desk On Nov 23, 2024 127 मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते दो बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने स्वयं को भी घायल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजू डाबर नाम के व्यक्ति ने 5 वर्षीय पुत्र डेविड और तीन वर्षीय पुत्री डिंपल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और इसके बाद पत्नी भारती और स्वयं को भी घायल कर लिया। दोनों को गंभीर स्थिति में वरला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवली निवासी भारती की शादी 7 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा थाना स्थित गौरी पड़ावा के संजू डाबर से हुई थी। 5 दिन पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अपराध 127 Share