हथौड़े से वार कर लिव इन पार्टनर की हत्या, ढाई साल के मासूम के सामने शव लगाया ठिकाने, पत्नी और साले ने दिया साथ

पुणे के वाकड इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें उसके लिव-इन पार्टनर दिनेश ठोम्बरे उसकी पत्नी पल्लवी और साले अविनाश टिले को गिरफ्तार किया गया है। मृतका जयश्री मोरे और दिनेश पिछले पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उनका एक ढाई साल का बेटा शिव भी है।

पुलिस के अनुसार, जयश्री पिछले कुछ समय से पैसे की मांग कर रही थी और अलग होना चाहती थी। वह दिनेश की पत्नी से भी मिलने और बात करने की धमकी दे रही थी। 24 नवंबर की रात को दिनेश ने अपनी पत्नी पल्लवी और जयश्री के साथ विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ने पर दिनेश ने जयश्री के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।

हथौड़े से वार कर लिव-इन पार्टनर की हत्या…

हत्या के बाद पल्लवी ने अपने भाई अविनाश को बुलाया और तीनों ने मिलकर जयश्री का शव सतारा के खंबातकी घाट में फेंक दिया। हत्या के दौरान ढाई साल का बच्चा शिव भी साथ था। अगले दिन 25 नवंबर को आरोपी दंपत्ति ने शिव को आलंदी की कार्तिकी यात्रा के दौरान छोड़ दिया।

इस मामले पर सिनिअर पुलीस इंस्पेक्टर एनबी कोल्हतकर ने बताया कि शिव मिलने के बाद मामले की परतें खुलीं। जयश्री की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी और बाद में सतारा पुलिस को उसका शव मिला। वाकड पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दिनेश उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

पुलिस ने बताया कि महिला बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वह शादी के छह महीने बाद ही अपने पति से अलग हो गई थी और पिछले पांच-छह सालों से फर्म के सुपरवाइजर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। जो पहले से ही शादीशुदा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000