वाराणसी से प्रयागराज के झूंसी तक सफर होगा अब और आसान, 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

प्रयागराज। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। प्रयागराज-वाराणसी के बीच ट्रेनों की गति अब बढ़ाई जा सकेगी। वाराणसी से प्रयागराज के झूंसी तक 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अब ट्रेन दौड़ सकेंगी। अब वाराणसी से प्रयागराज तक ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से यात्रा में समय कम लगेगा। प्रयागराज-वाराणसी के बीच बिछ रही दूसरे रेल लाइन को झूंसी की तरफ जोड़ दिए गया है। यह रेल लाइन सीधे झूंसी स्टेशन पर जाती है। इसके साथ ही वाराणसी से झूंसी रेलवे स्टेशन और झूंसी-दारागंज नए रेल पुल की एक लाइन का कार्य पूरा हो गया। इस लाइन पर ही 13 दिसंबर को पहली ट्रेन चलाई जानी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे प्रयागराज जंक्शन से वाराणसी-के बीच आवागम बेहद आसान हो जाएगा।
प्रयागराज से वाराणसी के बीच की यात्रा मात्र दो घंटे में पूरा हो सकेगा। महाकुंभ से पहले प्रयागराज-वाराणसी दूसरी रेल लाइन शुरू हो जाएगी। इससे प्रयाग से पूर्वोत्तर में ट्रेनों का संचालन आसान हो जाएगा। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और गति दोनों में वृद्धि होगी। महाकुंभ के दौरान अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन होना है, ऐसे में दोहरी लाइन इसमें बहुत सहायक होगी। वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे। इनके इंजन को रिवर्स करने की आवश्यकता नहीं होती है।
इससे तेज गति से इनका संचालन आसान होगा। महाकुंभ से पहले प्रयागराज-बनारस के बीच वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया जाएगा। अभी इस रूट पर वंदे भारत की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा है। इस रेल मार्ग का बनारस से झूंसी तक दोहरीकरण व विद्युतीकरण हो गया है। अब झूंसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण का अधिकांश कार्य अंतिम दौर में है। इससे वंदे भारत की गति बढ़ जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिवगंगा एक्सप्रेस जैसे ट्रेनें भी 130 किमी की गति से चल सकेंगी।

 

रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक बनाए गए नोडल अधिकारी…

महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। हर स्थान के लिए एक-एक नोडल व सहायक नोडल अधिकारी बना दिए गए हैं। महाकुंभ में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार को सभी आवश्यक कार्यवाही का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह झूंसी और आस-पास के क्षेत्र का संपूर्ण प्रबंधन देखेंगे। 

अपर जिलाधिकारी (भूलेख) कुंवर पंकज को नैनी और उसके आस-पास के क्षेत्र का कार्य सौंपा गया है। जबकि अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार के पास फाफामऊ और आस-पास की जिम्मेदारी होगी। अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार को नगर क्षेत्र का का जिम्मा दिया गया है, जबकि एडीएम (प्रशासन) पूजा मिश्रा को आईसीसीसी कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है। 

सर्वाधिक भीड़ रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर होगी, ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं-स्नानार्थियों के लिए नोडल/सहायक नोडल अधिकारी, सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। पीडीए वीसी अमित पाल शर्मा को प्रयागराज जंक्शन का प्रभार दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000