एकनाथ शिंदे ने खत्म किया महाराष्ट्र के CM का सस्पेंस, गांव जाने की भी बताई वजह

सतारा। महाराष्ट्र में कौन मुख्यमंत्री होगा? इसे लेकर अभी तक सस्पेंस कायम है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद महायुति में अब तक इस बात पर फैसला नहीं हो सका है कि राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर कौन बैठेगा। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक बैठक भी हुई थी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल भी हुए थे। हालांकि, बैठक में क्या कुछ हुआ, इसे लेकर कोई बात सामने नहीं आई, लेकिन एकनाथ शिंदे नई दिल्ली से लौटते ही सीधे सतारा स्थित अपने गांव चले गए। उनकी तरफ से महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर कोई बयान भी जारी नहीं किया, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एकनाथ शिंदे रविवार को कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी नेतृत्व को अपना बिना शर्त समर्थन दिया है और वह उनके फैसले का समर्थन करेंगे। शिंदे ने कहा, “जो पीएम नरेंद्र मोदी कहेंगे वो हमें मान्य होगा, जो पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बोलेंगे, वो हमें पूरी तरह से मान्य होगा।”

एकनाथ शिंदे से जब यह पूछा गया कि वो गांव में क्यों हैं, उन्होंने जवाब दिया, “मैं व्यस्त चुनाव कार्यक्रम के बाद आराम करने के लिए यहां आया था। मैंने एक-एक दिन में 8-8 सभाएं की थीं। मैंने सीएम के रूप में अपने 2.5 साल के दौरान कोई छुट्टी नहीं ली, इसी कारण मैं बीमार पड़ गया। अभी मेरी तबीयत अच्छी है, लोग अभी भी मुझसे मिलने के लिए यहां गांव में मेरे घर पर आते हैं।” उन्होंने इस बात का भी भरोसा दिलाया कि महायुति सरकार पहले भी लोगों की बात सुनती थी और हमेशा लोगों की बात सुनेगी।

शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 2.5 वर्षों में जो काम किया है, वह इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारे पिछले 2.5 साल के कामों के कारण ही लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है और विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने तक का मौका नहीं दिया।” जब उनसे सीएम पद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “महायुति के तीनों सहयोगियों के बीच अच्छा तालमेल है, 2 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की मीटिंग है। मीटिंग में तय हो जाएगा कि सीएम कौन होगा।”

शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नई सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं है। उनके एक निकट सहयोगी ने कहा कि शिंदे को अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे।

अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है। चुनाव में भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट हासिल की, लेकिन सरकार गठन में देरी हुई क्योंकि महायुति इस बारे में आम सहमति बनाने में विफल रहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000