ससुराल आये युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू, प्रतिनिधि, आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र की इटहरी पंचायत अंतर्गत नाथनगर वार्ड दो निवासी प्रमोद पासवान का पुत्र 30 वर्षीय राजा पासवान का विवाह आलमनगर नगर पंचायत के लदमा राजेंद्र पासवान उर्फ राजू पासवान के पुत्री संगीता देवी के साथ करीब 6 वर्ष पूर्व हुआ था। थाना में दिये आवेदन में मृतक के पिता इटहरी पंचायत के पूर्व सरपंच प्रमोद पासवान ने बताया कि मेरे पुत्र राजा पासवान का विवाह संगीता देवी पिता राजेंद्र पासवान उर्फ राजू पासवान लदमा थाना आलमनगर जिला मधेपुरा के साथ हुई थी। इसमें दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी संगीता देवी एक बदचलन महिला थी, जो स्थानीय पीकेश कुमार पासवान पिता विनोद पासवान से प्रेम करने लगी थी।

जिसकी जानकारी मेरे पुत्र राजा पासवान को हुई तो राजा पासवान उक्त प्रेम प्रसंग का विरोध करने लगा। इसी क्रम में मेरे पुत्र राजा पासवान को संगीता देवी ने फोन कर बुलाया और बोली 40 हजार रुपये लेकर मायके लदमा आ जाए। अब मुझे आपके साथ विदाई होकर ससुराल आना है। मेरा पुत्र 40 हजार व अपनी पत्नी व बाल बच्चों के लिए नया कपड़ा व संदेश लेकर 20 नवंबर को ग्राम लदमा गया। पत्नी संगीता देवी व ससुराल के लोग कल परसों विदाई कर देंगे की बात कर कर रोक लिया। पीकेश के साथ था अवैध संबंध इसी क्रम में संगीता देवी व पीकेश कुमार पासवान के बीच अवैध स्थिति में देखकर विरोध किया तो संगीता देवी पीकेश कुमार पासवान, राजेंद्र पासवान वगैरह सभी ने मिलकर दिनांक 30 नवंबर को दिन के दो बजे मारपीट भी की। जिसकी जानकारी मुझे दिया तो मैंने अपने पुत्र राजा पासवान को समझाकर पत्नी को विदा कराकर घर आने की बात कही।

राजेंद्र पासवान से भी बात कराया तो राजेंद्र पासवान ने कहा कि अहले सुबह बेटी दामाद दोनों की विदाई कर देंगे, लेकिन रविवार को सुबह पांच बजे मोबाइल से जानकारी मिली कि मेरे पुत्र राजा पासवान की हत्या हो गयी है। जब मैं लदमा पहुंचा तो अपने पुत्र राजा पासवान के लाश को देखकर आश्चर्यचकित हो गया। मेरे पुत्र के गले में रस्सी के फंदे का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था, जो काला पड़ गया था। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा हत्या को लेकर आवेदन दिया गया है। आवेदन पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए हत्या के कारण के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। वहीं आलमनगर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000