पुलिस ने अनोखे कार चोरी गैंग का किया भंडाफोड़,एक ही कंपनी की चुराते थे कार,दो गिरफ्तार, 6 कार बरामद

मुरादाबाद। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई कार चोरी गैंग सिर्फ एक कंपनी विशेष का एक मॉडल ही चुराता हो,लेकिन मुरादाबाद पुलिस ने एक ऐसे ही कार चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है और दो चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर सिर्फ सुजुकी कंपनी की ब्रेजा कार ही चुराया करते थे।पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 कारें भी बरामद की हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद पुलिस को पिछले कई दिनों से चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं ने परेशान कर रखा था,लेकिन पुलिस ने कार चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर जो खुलासा किया वो खासा दिलचस्प है।ये कार चोर गिरोह केवल सुजुकी कंपनी की ब्रेजा कार को ही चुराया करते हैं।ये लोग हरिद्वार मेरठ और बुलंदशहर से ब्रेजा कार चुराने मुरादाबाद आए और अलग अलग इलाकों से कई कारें चुराकर ले गए।जब ये चोर पुलिस के हत्थे चढ़े तो पुलिस ने इनके पास से कुल छह कारें बरामद की हैं।जिनमें चार न्यू ब्रांड इनकी मन पसंद ब्रेजा कारें हैं।इसके अलावा सात मोबाइल,दो वाई-फाई डिवाइस,दस कार की चाबियां,एक तमंचा,कारतूस और लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

मुरादाबाद के कई थाना क्षेत्रों से कार चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान किया तो पुलिस ने अपना जाल बिछाकर दो कार चोरों को पकड़ लिया।पकड़ा गया राजू हरिद्वार का है और सरताज मेरठ का रहने वाला है। गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं।गिरोह का सदस्य और बुलंदशहर का शातिर अनिल और रिंकू फरार हैं। इसके अलावा हरिद्वार का आशु भी फरार है। पुलिस की टीमें तीनों की तलाश में जुटी हैं।

पकड़े गए राजू और सरताज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पहली पसंद ब्रेजा है।हम लोग चुराकर उसके इंजन और चेसेज नंबर को बदलते थे,जिससे कहीं पकड़े ना जाएं और इससे निकले इंजन और चेसेज को कहीं और लगा देते थे और पेपर तैयार करके पूर्वोत्तर राज्य में भेजा करते थे।बता दें कि इनके पास से औजार और कुछ पेपर भी मिले हैं।ये बहुत बड़ा गैंग है।इस गैंग में अभी कई और हैं उन्हें पकड़ेने के लिए पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000