आप चीफ व्हिप दिलीप पांडे को नहीं मिलेगा टिकट, एक्स पर पोस्ट कर किया बड़ा इशारा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप दिलीप पांडे ने शुक्रवार को इशारों-इशारों में एक बड़ी बात कह दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अगले कुछ महीने में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट शायद नहीं मिलेगा।अब उनके लिए कुछ और करने का वक्त आ गया है। बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 में दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है।

गोयल ने ले लिया था संन्यास

दिलीप पांडे ने एक्स पोस्ट में कहा कि तिमारपुर विधानसभा सीट से कोई भी चुनाव लड़े, सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और इसे लोग सुनिश्चित करेंगे। ध्यान देने वाली बात है कि हाल ही में शाहदरा से आप विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सीएम केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपनी बढ़ती हुई उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी।

कुछ और करने का वक्त है

दिलीप पांडे ने एक्स पोस्ट में कहा कि राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने के बाद अब समय है कि आम आदमी पार्टी में ही रहकर कुछ और करने का।तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे।
सिंगापुर में रहने वाले पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पांडे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए भारत वापस आए और बाद में अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाने के बाद वे AAP के प्रमुख नेताओं में से एक बन गये।

लोकसभा चुनाव में हुई थी हार

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले दिलीप पांडे ने 2019 में आप के टिकट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था,लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से हार गए थे। पांडे ने कहा कि सियासत में होने का उनको एकमात्र संतोष यह है कि आप सरकार ने बड़ी संख्या में आम आदमी और गरीब लोगों का जीवन आसान बना दिया है और कई बच्चों के लिए बेहतर जीवन की संभावनाओं का रास्ता साफ किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000