शादी में गए युवक की हत्या, खाने के विवाद को लेकर मारी गोली

बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह घटना मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा आनंदपुर गांव की है। आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी मो. महताब उद्दीन अंसारी के 22 वर्षीय मोहम्मद अमन के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बात मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया गया है कि अमन अपने एक दोस्त के ममेरे भाई के बारात में शामिल होने के लिए आनंदपुर गांव गया था। उसका दोस्त शहर के दुधपुरा का निवासी बताया गया है। उसके दोस्त के ममेरे भाई की वैशाली जिले के पातेपुर में बारात जानेवाली थी। बताया गया है कि रात करीब 9.30 बजे बारात निकल चुकी थी। अमन अपने दोस्त के मामा के घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान बदमाश ने तीन गोलियां चलाईं। जिसमे से एक गोली अमन को लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गईं।

इस संबंध में ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वैसे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000