भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की हुई मौत

झारखंड के बोकारो में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वह वापस लौट रहे थे कि अचानक बोलेरो कार ने एक ट्रक (टेलर) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के रामगढ़- बोकारो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। कसमार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दातु गांव के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कार ने खड़े हुए एक ट्रक में टक्कर मारी थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

सभी मृतक झारखंड के रामगढ़ जिले के तहत आने वाले गोला प्रखंड के सुतरी गांव के रहने वाले थे। मृतकों में पति सुंदरलाल सिंह, उनकी पत्नी धूपिया देवी, पुत्र कृष्ण कुमार, पुत्री गुंजन कुमारी के अलावा पांचवें मृतक की पहचान उन्हीं के गांव में रहने वाले सुजीत मुंडा के रूप में की गई है। भीषण सड़क हादसे के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात रामगढ़- बोकारो नेशनल हाईवे पर बोकारो जिले के तहत आने वाले कसमार थाना के दातु गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक के सहयोगी की मौत हो गई थी।

पांच लोगों की हुई मौत…

इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इसी सड़क जाम में एक टेलर (ट्रक) भी फंसा हुआ था। इस दौरान पेटरवार की ओर से रामगढ़ जा रही एक बोलेरो कार ने टेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्य समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंडन समारोह से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा…

सुतरी गांव के रहने वाले सुंदरलाल सिंह अपनी पत्नी धूपिया देवी, बेटे कृष्ण कुमार, बेटी गुंजन कुमारी उन्हीं के गांव के रहने वाले सुजीत मुंडा समेत कुल आठ लोग एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर बोकारो जिला के फुलवारी गांव में एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे, जहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सभी लोग शुक्रवार की देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ बोकारो मार्ग पर कश्मार थाना क्षेत्र के दातु गांव के पास उनकी बोलेरो कार की खडे से एक ट्रक से हो गई थी।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस…

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना के बाद से ही सूतरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 3 घायलों को इलाज के लिए बोकारो जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000