तीन हजार रूपए के लिए दोस्त बना जानी दुश्मन; पहले पिलाई शराब, फिर बेरहमी से की हत्या

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में करीब 3 हफ्ते पहले हुए एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का हत्यारा उसका ही दोस्त अजय यादव निकला, जिसे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कवर्धा से गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अजय कवर्धा में छिपकर रह रहा था। फिलहाल मामले में खुर्सीपार पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 6 दिसंबर की रात वीरांगना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे (उम्र 28 साल) पिता लक्ष्मण बंजारे का शव मिला था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि लोकेश्वर के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए ASP (शहर) दुर्ग सुखनंदन ने अंबर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस की जांच के दौरान सीसीटीवी के विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि मृतक लोकेश्वर बंजारे और अजय यादव उर्फ टंगिया दोस्त थे। घटना वाले दिन दोनों को वीरांगना अवंती बाई भवन के पीछे जाते हुए देखा गया था।

लोकेश्वर और अजय की दोस्ती की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अजय यादव की पतासाजी में जुट गई। इस दौरान अजय के रिश्तेदारों और परिचितों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। तभी पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी कवर्धा में है, जिसके बाद टीम ने कवर्धा पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।

3000 रुपये के लिए की दोस्त की हत्या…

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय यादव बेरला से अपनी भाभी के साथ मारपीट कर कुछ दिनों से भिलाई में रह रहा था। इसी बीच उसकी दोस्ती लोकेश्वर बंजारे से हुई थी। पुलिस की पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने लोकेश्वर को एक माह पहले 3000 रुपये उधार दिए थे। जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो वह खुर्सीपार आया और लोकेश्वर से अपने पैसे मांगे। लेकिन लोकेश्वर उसे “आज दूंगा-कल दूंगा” कहकर टाल रहा था।

इसके बाद 6 दिसंबर को अजय शराब लेकर आया और लोकेश्वर को शराब पिलाई, लेकिन खुद नहीं पी। फिर वह लोकेश्वर को अवंती भवन के पीछे नहर किनारे ले गया और दोबारा अपने पैसे मांगे। इस पर लोकेश्वर ने उसे गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर अजय यादव ने वहीं पड़े पत्थर को लोकेश्वर के सिर में पटककर उसकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि इस कार्रवाई में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज (प्रभारी थाना खुर्सीपार), सउनि यशवंत श्रीवास्तव, प्र.आर. रोहित यादव, आरक्षक सुभाष यादव, शैलेन्द्र यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, पंकज सिंह एवं चंद्रभान चौहान (थाना खुर्सीपार) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000