BPSC टॉपर DSP पर पहली ही पोस्टिंग में लग रहा है हत्या का आरोप, जानिए कौन हैं गोलीबारी करने वाले पुलिस ऑफिसर

बिहार के सासाराम में पुलिस और युवकों के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई। इससे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। घटना नगर थाना इलाके के राम जानकी मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि रात में पार्टी कर रहे कुछ लोगों और ट्रैफिक डीएसपी के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। परिजन का आरोप है कि गोली यातायात डीएसपी ने चलाई। इसके बाद अब एसपी ने जांच का आदेश दिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस डीएसपी पर आरोप लग रहा है वह कौन है।

दरअसल, डीएसपी मो.आदिल बिलाल का इसी वर्ष जनवरी 2024 में रोहतास के पहले ट्रैफिक डीएसपी के तौर पर नियुक्ति हुई है। यह मूल रूप से दरभंगा शहर बेता निवासी है। आदिल ने बीआईटी मेसरा से एमटेक और जामिया मिलिया इस्लामिया से बीटेक किया है। इसके बाद यह सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और 64वीं बीपीएससी परीक्षा में 22वा रैंक हासिल कर बतौर डीएसपी चयनित हुए। ऐसे में यह टॉप 50 वाली लिस्ट में मजबूती से जगह बनाया।

वहीं,मो.आदिल बिलाल बिहार पुलिस अकादमी से अपनी पुलिस सेवा की ट्रेनिंग पूरी कर अपनी पहली ही तैनाती यानी यातायात पुलिस उपाधीक्षक के तैनाती में ही हत्या जैसे बेहद गंभीर कांड का आरोपी बन गया है। मारे गए युवक के परिजन ने लिखित तौर पर ट्रैफिक डीएसपी पर गोली मारने का बेहद गंभीर आरोप लगाए है।

बताया जा रहा है कि जब पार्टी कर रहे लोगों ने डीएसपी का विरोध किया तो उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उन्होंने कुल छह फायर किए। ओम प्रकाश के सीने में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति के हाथ और दूसरे के माथे पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डीएसपी ने सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और निकल गए। पीड़ित ने बताया है कि पार्टी में शराब का सेवन हो रहा था और बिहार में शराबबंदी होने के कारण डीएसपी साहब वसूली करने पहुंचे थे। पैसे न मिलने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इधर, इस हत्याकांड के बाबत सासाराम नगर थाना में दर्ज शिकायत में मृतक के भाई राहुल रंजन नाम ने लिखित दर्ज कराया है कि शुक्रवार रात उसके बड़े भाई राणा ओम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ पीर बाबा के पास बर्थडे पार्टी कर रहे थे। पार्टी में खाने के साथ शराब का भी सेवन किया जा रहा था। इस बीच यातायात थाना के डीएसपी मोहम्मद आदिल मौके पर अपने बॉडीगार्ड सोनू और तीन चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बर्थडे पार्टी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए और विरोध करने पर धमकाने लगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000