दर्दनांक सड़क हादसा; तीन युवकों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

रांची शुभम हल्दार-रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हुआ था। एक घंटे के बाद प्रशासन की पहल पर हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ। तमाड़ के थाना प्रभारी रौशन कुमार झा ने बताया कि परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दे दी गयी है।

रांची-टाटा-राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा…

रांची-टाटा-राजमार्ग पर कांची नदी के समीप रविवार को एक ट्रक की चपेट में दो बाइक आ गयी। इससे एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

दो बाइक से जा रहे थे पिकनिक मनाने…

बाइक सवार दोस्तों का ग्रुप जमशेदपुर से रांची के जोन्हा फॉल के लिए निकला था। वे पिकनिक मनाने जा रहे थे। इसी बीच तमाड़ थाना क्षेत्र की कांची नदी के समीप डायवर्सन में एक ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ये हादसा हुआ है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। प्रशासन की मदद से एक घंटे के बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ।

जमशेदपुर के थे तीनों मृतक…

मृतकों की पहचान जमशेदपुर के भुइयांडीह निवासी सुमित मिश्रा (20 वर्ष), पुलकित सिंह(18 वर्ष) और निखिल कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गयी है। घायलों में प्रिंस कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं। इन्हें तमाड़ सीएचसी में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।

परिजनों को दे दी गयी है हादसे की सूचना…

तमाड़ के थाना प्रभारी रौशन कुमार झा ने बताया कि पांच दोस्त बाइक से जमशेदपुर से जोन्हा फॉल के लिए निकले थे। इसी बीच सड़क हादसे के शिकार हो गए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है। वे तमाड़ के लिए निकल चुके हैं। परिजनों के आने के बाद ही इनकी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000