कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी के पास मिली लाश

बिहार के कटिहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। सोमवार (30 दिसंबर) की अल सुबह इसके बारे में लोगों को पता चला। मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पावई पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी अखिलेश यादव उर्फ घोलू कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के दो खोखे बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अखिलेश यादव गांव के आसपास के खेतों में पानी पटाने का काम करता था। इस मामले में एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरंडी नदी के पास लाश होने की सूचना थानाअध्यक्ष को मिली थी। इसके बाद वे गए तो पता चला कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। इसके संबंध में परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। लाश का सत्यापन किया जा चुका है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने आगे बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिवार की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द मामले का खुलासा करेगी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। मृतक अखिलेश यादव के जीजा जितेंद्र यादव ने बताया कि कल (रविवार) दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने घोलू कुमार को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए देखा था। वो काफी टेंशन में लग रहा था। वहीं ग्रामीणों कहना है कि बीती रात 9-10 बजे के करीब उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000