एंटी करप्शन टीम के जाल में फंसा चौकी इंचार्ज, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली में एंटी करप्शन टीम ने थाना बहेड़ी क्षेत्र स्थित भुडिया कॉलोनी चौकी इंचार्ज दीपचंद को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दरोगा पर मुकदमे में मदद करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ित शिकायतकर्ता जिशान मलिक ने आरोप लगाया कि उनके चाचा और भाइयों पर दर्ज एक मुकदमे में चौकी इंचार्ज दीपचंद ने गिरफ्तारी से बचाने और केस निस्तारण बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने यह भी कहा दरोगा ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनके परिवार के सभी सदस्यों को जेल भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत दर्ज कराई। एंटी करप्शन टीम ने प्राथमिक जांच की और रिश्वत मांगे जाने के आरोप को सही पाया। इसके बाद एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बनाई गई थी योजना…

एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर सोमवार रात शिकायतकर्ता को चिह्नित 50,000 रुपये रिश्वत साथ चौकी भेजा। जैसे ही दरोगा दीपचंद ने यह राशि स्वीकार की, ट्रैप टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। चौकी परिसर में गिरफ्तारी समय टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके अलावा, दरोगा से एक मोबाइल फोन, नकद 3,000 रुपये और एक पिस्तौल भी जब्त की गई। गिरफ्तारी समय, चिह्नित नोटों पर फॉरेंसिक जांच के लिए केमिकल नोटो पर लगाया गया था। दरोगा के हाथ धोने पर रंग बदलने वाले केमिकल का निकलने लगा। एंटी करप्शन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह ने बताया आरोपित दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 13(1)(बी), और 13(2) तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम ने दरोगा के खिलाफ देवरनिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गिरफ्तार दरोगा दीपचंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामला हुआ उजागर…

पीड़ित शिकायतकर्ता जिशान मलिक ने आरोप लगाया कि उनके चाचा और भाइयों पर दर्ज एक मुकदमे में चौकी इंचार्ज दीपचंद ने गिरफ्तारी से बचाने और केस निस्तारण बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने यह भी कहा कि दरोगा ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनके परिवार के सभी सदस्यों को जेल भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन संगठन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। एंटी करप्शन टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और रिश्वत मांगे जाने के आरोप को सही पाया। इसके बाद एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई…

एंटी करप्शन सीओ ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को चिह्नित 50,000 रुपये रिश्वत साथ चौकी भेजा। जैसे ही दरोगा दीपचंद ने यह राशि स्वीकार की, ट्रैप टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। चौकी परिसर में गिरफ्तारी समय टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके अलावा, दरोगा के पास से एक मोबाइल फोन, नकद 3,000 रुपये और एक पिस्तौल भी जब्त की गई। गिरफ्तारी के समय, चिह्नित नोटों पर फॉरेंसिक जांच हेतु केमिकल नोटो पर लगाया गया था। दरोगा के हाथ धोने पर रंग बदलने वाले केमिकल का निकलने लगा। गिरफ्तार दरोगा दीपचंद को कोर्ट में पेश किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000