शोरूम विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

फरीदाबाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

शोरूम को लेकर हुआ झगड़ा…

मृतक की पहचान फतेहपुर चंदीला के रहने वाले नरेंद्र के रूप में हुई है। नरेंद्र पेश से  प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। नरेंद्र के छोटे भाई का नाम विकास है, वह भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नरेंद्र और विकास के बीच शोरूम को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के वक्त नरेंद्र गुरुवार यानी 16 जनवरी रात 8 बजे अपने शोरूम पर था। उस दौरान विकास अपने किसी साथी के साथ वहां आ गया। जिसके बाद नरेंद्र और विकास के बीच शोरूम को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विकास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर नरेंद्र पर फायरिंग कर दी।

सीने पर लगी गोली…

नरेंद्र के सीने पर गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में पता लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर विकास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजन ने अपने बयान में बताया कि विकास को उसके चाचा कुलदीप सिंह ने बचपन में गोद ले लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000