मध्यप्रदेश इंस्पेक्टर की पत्थर से कुचलकर हत्या, बायपास पर मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Jan 28, 2025 186 इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने का।मामला सामने आया। इसके साथ ही अज्ञात व्यक्ति की भी पहचान की जा चुकी है। मृतक एसएफ में इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ था। क्या है पूरा मामला… दरअसल, दो दिन पूर्व खजराना थाना क्षेत्र में स्थित बाईपास पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान श्रीनाथ प्रभु नारायण के रूप में की। जो एसएफ में इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ थे और शराब पीने के आदि थे। लगातार अपनी ड्यूटी से भी गैर हाजिर चल रहे थे। वहीं जहां पर घटनाक्रम हुआ, वहां पर तात्कालिक विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस को कुछ फुटेज में मिले हैं जिसके आधार पर जल्द आरोपियों तक पहुंचाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। अपराध 186 Share