उत्तरप्रदेशअपराधमथुरा महिला पीसीएस अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हुए हाथ गिरफ्तार,लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई By Pratibha Rajdar Last updated Feb 4, 2025 299 मथुरा। लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने मथुरा में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को आवास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद टीम किरण चौधरी के ऑफिस पहुंची और यहां रखे कागजों की भी जांच की। टीम यहां से कई फाइलें भी अपने साथ ले गई है। महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी का इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में आवास है। शिकायतकर्ता ने किरण चौधरी के आवास पर पहुंचकर 70 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही किरण चौधरी ने हाथ में रिश्वत के पैसे लिए तुरंत विजिलेंस टीम पहुंच गई और को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम राजीव भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंची।यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे।ऑफिस में जांच पड़ताल के बाद यहां रखीं फाइलों को जब्त कर लिया। बताया गया है कि महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान ने विजिलेंस में शिकायत की थी, जिसके बाद लखनऊ से दो टीमों ने एक साथ ये कार्रवाई की है। टीम किरण चौधरी को अपने साथ लखनऊ ले गई है। वहीं इस कार्रवाई के बाद से ऑफिस के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। samachar 299 Share