डबल मर्डर से सनसनी; पैसों के विवाद को लेकर दो युवको की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना में आज मंगलवार (4 फरवरी) को डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव के पास की है। जहां सुबह 10 बजे के करीब दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को 6 खोखे बरामद हुए हैं।

नालंदा और बेतिया के हैं मृतक…

दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के भोभी गांव निवासी सौरव कुमार और बेतिया के नौतन निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। सौरव नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ ​​छोटे का पुत्र था। जबकि आनंद पिछले दस दिनों से सौरव के घर आया हुआ था।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस…

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या की वजह आपसी रंजिश या पैसों के लेन-देन का विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर संभव पहलू पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात…

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना विक्रम सिहाग ने बताया कि, आज सुबह शाहजहांपुर थाना अंतर्गत सरथुआ गांव के पास से 2 व्यक्तियों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान कर ली गई है, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पैसे के लेन-देन में विवाद के कारण यह घटना हुई प्रतीत हो रही है। जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी का कम नहीं हुआ जज्बा,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम     |     भाषा विवाद पर अब मायावती का बयान,हिंदी को छोड़कर जानिए किस भाषा की पैरवी की     |     आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा,गाने के चक्कर में पिटी पुलिस, जानें पूरा मामला     |     राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला,कहा-ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |     गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों     |     नीले ड्रम का खौफ:पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा पति, प्रेमी से करवाई शादी     |     सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट     |     मेरठ में अजीबोगरीब प्रेम जाल: 50 साल की महिला ने 25 साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया     |     दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000