घटना स्थल पर जांच करती पुलिस मध्यप्रदेश तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटी की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Feb 11, 2025 152 मध्यप्रदेश के मैहर में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सुबह तीन लोगों की मौत के बाद देर शाम बाइक सवार पति-पत्नी की मौत सड़क हादसे में हो गई। वहीं, बेटी की हालत नाजुक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को सिविल अस्पताल भेजा, जहां से उपचार के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटहा निवासी ब्रजेश पटेल उनकी पत्नी सरला पटेल तथा बेटी मीनाक्षी पटेल पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किराहाई आया था। देर शाम वापस बाइक से सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी वापस जाते वक्त अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है। जांच में जुटी पुलिस… घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बेटी को उपचार के लिए भेजकर शव की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। वहीं, फरार वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं। दुर्घटना 152 Share