बिहार ‘हिंदू शेरनी’ नाम से फेमस खुशबू पांडे गिरफ्तार, जमुई हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन By Pratibha Rajdar Last updated Feb 19, 2025 572 जमुई। बिहार में जमुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘हिंदू शेरनी’ नाम से फेमस खुशबू पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मलयपुर थाना क्षेत्र के खुशबू पांडे के घर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पिता को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया है। सोमवार की रात को खुशबू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। खुशबू पांडे पर भड़काऊ भाषण का आरोप जमुई पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में खुशबू पांडे को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने भड़काऊ भाषण दिया, जिस वजह से हिंसा भड़की है। अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार 572 Share