रांची से प्रयागराज जा रही बस जलकर खाक, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के रांची पटना मुख्यमार्ग एनएच 33 पर रांची से महाकुंभ प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और श्रद्धालुओं ने किसी तरह अपने आप को बस से बाहर निकाला। देखते ही देखते पूरे बस में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए जा रहे हैं। इस दौरान कई हादसे भी देखने को मिल रहे हैं। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के हेसागढ़ा के पास रांची से करीब 35 लोगों को लेकर महाकुंभ प्रयागराज जा रही बस में पीछे से धुआं निकलना शुरू हुआ। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क के किनारे किया और पहले आग बुझाने का प्रयास किया।

आग बुझने के बजाय बढ़ने लगी और इस दौरान आनन फानन में सभी बस में सवार यात्री को किसी तरह उतारा गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कुजू और मांडू पुलिस पहुंची। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई थी कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सबसे सुखद बात यह रही की इस भीषण आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन नेशनल हाइवे 33 पर करीब 2 घंटे तक पूरी तरह अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान रांची पटना मुख्य मार्ग को करीब 2 घंटे तक वन-वे किया गया था। आग लगने की घटना के बाद कुछ यात्री वापस लौट गए और कुछ दूसरी बस से प्रयागराज कुंभ नहाने के लिए चले गए।

थाना प्रभारी कूजू ओपी मोहमद नौशाद ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया गया, लेकिन तब तक आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग को बुझाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई थी। बस ड्राइवर ने उन्हें बताया कि पीछे टायर से घर्षण की आवाज आई और धुंआ निकलना शुरू हुआ। बस को किनारे कर जब देखा तो पिछले हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आग फैलने लगी। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000