महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे हरसिद्धि के तीन श्रद्धालुओ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, चार घायल

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनबरसा एवं मठलोहियार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए श्रद्धालुओं में से तीन की मौत सड़क दुर्घटना में आज हो गई।मृतकों में सोनबरसा के स्वर्गीय जमुनाकांत पांडे के पुत्र सत्येंद्र पांडे तथा सत्येंद्र पांडे की पत्नी एवं मठलोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दारोगा रविंद्र तिवारी की पत्नी रीता देवी शामिल हैं । रीता देवी मृतक सत्येंद्र पांडे के साले की पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने बताया की स्कॉर्पियो पर सवार होकर सात लोग महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे और लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुरेभार थाना क्षेत्र में पीछे से एक हाईवा ने ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई।

सत्येंद्र पांडे के पुत्र रितेश पांडे, सोनबरसा वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य किरण देवी, उनके पति अशोक चौबे सहित चार घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मंगलवार की देर शाम शव पैतृक गांव पहुंचा है। मठलोहियार की सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने बताया कि दारोगा रविंद्र तिवारी गोपालगंज के 112 नंबर पुलिस गाड़ी पर कार्यरत हैं । मृतकों में सत्येंद्र पांडे पंडिताई और कृषि कार्य करते थे, जबकि दोनों महिलाएं गृहणी थी।

दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। दोनों परिवार एक दूसरे के संबंधी है। सोनबरसा गांव के ग्रामीण विपिन कुमार चौबे ने बताया कि जमुनाकांत पांडे बहुत पहले मर चुके थे वहीं उनके बड़े पुत्र भूपेंद्र पांडे 4 साल पहले बीमारी से मर चुके थे। उनके तीसरे पुत्र जितेंद्र पांडे 4 महीना पहले बीमारी से मर चुके थे । दूसरे पुत्र सत्येंद्र पांडे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। सत्येंद्र पांडे के बड़े पुत्र बाहर किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं उनके छोटे पुत्र रितेश पांडे अपने माता-पिता के साथ घर पर रहते हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है ।

उधर रविंद्र तिवारी के तीन पुत्र है ,जिसमें एक की शादी हो चुकी है और एक लड़की की भी शादी हो चुकी है घटना से दोनों परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। अभी घर पहुंचा नहीं है फिर भी घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि महाकुंभ में स्नान करने के लिए ये लोग गए थे न जाने ईश्वर को क्या सूझा कि इन दोनों परिवार के ऊपर कहर बरपा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000