बिहार में बजट पेश होने से मचा सियासी घमासान, बीजेपी और राजद में बयानबाजी का शुरू दौर

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। यह मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र है। बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अलग-अलग राय रखी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार का बजट बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दिलीप जायसवाल ने कहा, “इस बार बजट सत्र बहुत ही अच्छा चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ में बिहार के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है। यह बजट आने वाले समय में बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में बिहार के विकास का पूरा रूपरेखा तय होगा।

राजद विधायक बोले- एनडीए सरकार अंतिम बजट करेगी पेश…

राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दावा किया कि यह एनडीए सरकार का अंतिम बजट है। उन्होंने कहा, “एनडीए ने 20 सालों तक शासन किया, अब यह अंतिम बजट है। इसके बाद अगले साल से तेजस्वी यादव बजट पेश करेंगे। बिहार में अभी सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, अराजकता की स्थिति बनी हुई है। सिपाही से लेकर डीजीपी तक कोई नियंत्रण करने या देखने वाला नहीं है. बिहार में पूरा भ्रष्टाचार मचा हुआ है। राज्य में अपराध बढ़ रहा है। पहले राज्य में अपराध की संख्या एक लाख से कम होती थी, तो विपक्ष की तरफ से जंगलराज की संज्ञा दी जाती थी, लेकिन आज भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या तीन लाख से ऊपर है। विपक्ष के दल जन सरोकार के तमाम मुद्दे मजबूती और एकता के साथ उठाएंगे और बिहार में अराजक स्थिति नहीं रहने देंगे।

आर्थिक सर्वेक्षण हुआ पेश…

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। 2023-24 के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 8,54,429 करोड़ रुपये और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 4,64,540 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें तृतीयक क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है, जो 58.6 प्रतिशत है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार चुनाव होने का अनुमान है। ऐसे में बिहार की जनता को इस वर्ष पेश होने वाली बजट से काफी उम्मीदें हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000