ग्वालियर में ‘मेरठ कांड’ दोहराने की कोशिश; प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति को कार से कुचलने की कोशिश, कई मीटर तक घसीटा

 

                                                        प्रेमी मंगल सिंह कुशवाहा और घायल अनिल पाल….

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद पूरा देश अचंभित है और इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति दहशत में आ गया है क्योंकि उसकी पत्नी भी मेरठ की मुस्कान से कम नहीं, जो अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान लेने पर आमादा है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जान से मारने के लिए उस पर कार चढ़ा दी। घटना में घायल पति अब ग्वालियर पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है जिसमें पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार चढ़ा दी और कई मीटर तक उसको घसीटते हुए कुचल कर भाग गया।

शादी के बाद से धमका रही पत्नी…

घटना ग्वालियर के तारागंज इलाके में रहने वाले अनिल पाल के साथ घटित हुई, जिसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की है। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 2016 में टेकनपुर की रहने वाली रजनी पाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे धमकाने लगी थी, लेकिन समाज का डर और बच्चों की खातिर वह चुप रहा लेकिन अक्सर उसकी पत्नी किसी न किसी बात पर नाराज होकर मायके चली जाती थी।

ऐसे पता चला प्रेमी के बारे में…

बार-बार पत्नी का मायके जाना पीड़ित पति को खलने लगा तो उसने अपने लेवल पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि पत्नी का मायके के पड़ोस में ही रहने वाले मंगल सिंह कुशवाहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने पत्नी का पीछा किया तो दोनों को साथ आते-जाते भी देखा। इसके बाद उसका शक गहराया। 20 मार्च के दिन उसकी पत्नी ने मायके जाने की बात कह टेकनपुर निकली और शाम तक वापस आने की बात कही। शक के चलते पति अनिल पाल आधे घंटे पहले ही ग्वालियर के नाकाचन्द्रबदनी पहुंच गया, फिर कुछ देर बाद उसने एक कार से अपनी पत्नी को उतरते देखा।

पत्नी को किसी और के साथ देखने पर की कार रोकने की कोशिश…

अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख पीड़ित पति अनिल ने कार रोकने की कोशिश की तो कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के उद्देश्य उसपर कार चढ़ा दी और फरार हो गया। इस घटना में अनिल को गंभीर चोटें भी आईं। घटना के दिन एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक पीड़ित पर कार चढ़ाते हुए भागता दिख रहा है।

पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला किया दर्ज…

घायल अनिल ने जब अपनी शिकायत पुलिस से की तो सामान्य सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया गया और इस घटना के अगले ही दिन पीड़ित की पत्नी घर छोड़ कर चली गई। इसके बाद पीड़ित अनिल पाल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई। फरियादी अनिल का कहना है कि, उसकी पत्नी बुधवार को घर वापस आ गयी है और साथ रहने की बात कहते हुए धमका रही है। इन हालातों में उसे जान का खतरा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले पर जांच की बात कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000