इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर ठिकाने लगाया शव

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की आदत से खफा होकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया और जमकर बवाल हुआ। मृतक ममता देवी बिक्रमगंज निवासी टीपू साह की पत्नी थी। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है।

हत्या के बाद शव को गायब करने की कोशिश की गई, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। बुधवार सुबह जैसे ही मृतिका के मायके वालों को घटना की सूचना मिली, वे पूरे परिवार के साथ बिक्रमगंज पहुंचे।

सड़क जाम और पुलिस प्रशासन पर आरोप… 

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बिक्रमगंज थाना के मुख्य गेट के पास आरा-सासाराम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि पुलिस हत्यारे से मिली हुई है, जिसके चलते शव को गायब कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री वाहन और लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना पड़ा।

परिजनों का आरोप और मृतिका की पारिवारिक पृष्ठभूमि… 

मृतिका ममता देवी रोहतास जिले के राजपुर निवासी श्रीभगवान साह की 28 वर्षीय पुत्री थी। उसकी शादी 2014 में बिक्रमगंज निवासी कागा साह के पुत्र टीपू साह से हुई थी। मृतिका के दो बच्चे हैं, एक बेटा अंगद कुमार और एक बेटी दर्पण कुमारी। मृतिका के पिता श्रीभगवान साह, मां वसंती देवी, चाची इंदु देवी, पूनम देवी और चाचा सत्येंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात टीपू साह ने फोन कर कहा कि ममता अब इस दुनिया में नहीं है। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस की कार्रवाई… 

थानाध्यक्ष ललन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मृतिका के पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000