भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में पिता और दो पुत्र की दर्दनाक मौत

बिहार के बगहा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रामनगर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो पुत्र शामिल हैं, जबकि एक पुत्र और पत्नी को बेहतर इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिस बाइक से टक्कर हुई है, उस पर 5 लोग सवार थे।

कार-बाइक में जोरदार टक्कर… 

बताया जा रहा है कि धोखराहा पंचायत के पचरुखिया गांव निवासी अजीत राम अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ लौरिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अजीत राम, उनके 5 वर्षीय पुत्र मन्नू राम और 7 वर्षीय पुत्र मोनू राम के रूप में हुई है। वहीं, अजीत की पत्नी और एक अन्य बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइक के उड़ गए परखच्चे…

चश्मदीदों के मुताबिक जब बाइक की कार से टक्कर हुई तो बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक संतुलन खोता हुआ पेड़ से जा टकराया. इस बीच चालक कार से कूदकर फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र रामनगर अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत…

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के चिकित्सक डॉ. शाहिद ने बताया कि अस्पताल में कुल 5 लोग लाए गए थे, जिसमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। बाकी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इन तीनों की हालत भी नाजुक है। अस्पताल में कुल पांच लोग लाए गए थे, जिसमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। तीन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, उन तीनों की हालत भी नाजुक है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000