लग्जरी कार फार्च्यूनर में जिसमे बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा By Khulasa India News Desk Last updated Apr 11, 2025 275 अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ केशकाल पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक लग्जरी वाहन टोयोटा फॉर्च्यूनर को पीछा कर रोकते हुए उसमें ढाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्कर इस गांजे को ओडिशा से लेकर राजस्थान की ओर रवाना थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुई केशकाल पुलिस ने NH-30 पर संदिग्ध वाहन को देखकर उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर कार को पकड़ लिया। हालांकि, जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। केशकाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की जाएगी। अपराध 275 Share