स्कूटी सवारों का आतंक; एक घंटे में 5 को मारा चाकू, 3 से की लूटपाट, हेड कॉन्स्टेबल भी घायल

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 48 घंटे में दिल्ली में हुई वारदातों ने पुलिस की चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ शुक्रवार को एक फॉर्च्यूनर सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो दूसरी तरफ स्कूटी सवार बदमाशों ने एक घंटे के भीतर 5 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया और 3 लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. इनमें एक हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के आदर्श नगर इलाके में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा दिया. करीब एक घंटे के भीतर इन बदमाशों ने पांच अलग-अलग लोगों पर हमला किया और तीन लोगों से लूटपाट की। पहला हमला मुकेश नामक व्यक्ति पर हुआ, जो पार्क में अपनी पिकअप से सामान उतार रहा था। स्कूटी सवार बदमाशों ने उससे 1,200 रुपये और फोन छीना, विरोध करने पर उसे चाकू मार दिया।

घटनास्थल के पास ही कैब ड्राइवर अभिषेक पांडे मौजूद था। उसने मुकेश को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद स्कूटी सवार बदमाश भागने लगे, तभी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कॉन्स्टेबल जयभगवान की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी पेट और कंधे पर चाकू मार दिया गया।

इसके बाद आरोपियों ने एक यूट्यूबर चिन्मय को निशाना बनाया और उसकी जांघ में चाकू मारकर फोन लूट लिया. शाह आलम बांध की तरफ भागते समय इन बदमाशों ने एक और व्यक्ति सोनू कुमार पर हमला कर उससे भी नकदी लूट ली।

पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अब तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। चार घायलों को एलएनजेपी और एक को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आदर्श नगर में हेड कॉन्स्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसके पास 2 मोबाइल फोन, लैपटॉप और 41 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सूरज के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000