पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के भिवानी जिले से सासनीख़ेज खबर सामने आई हैं। जहां एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर सुरेश और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रवीना ने मिलकर पति प्रवीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। दरअसल प्रवीण ने अपनी पत्नी को प्रेमी सुरेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे नाराज होकर दोनों ने उसी दिन दोपहर में प्रवीण की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए रात का इंतज़ार किया।

रवीना और सुरेश की जान-पहचान इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। दोनों मिलकर वीडियो बनाते थे और धीरे-धीरे रिश्ते नजदीकी में बदल गए। पति प्रवीण को इसकी भनक लग चुकी थी। 25 मार्च को रवीना घर लौटी और दिन में ही पति से कहासुनी हुई। उसी झगड़े के बाद बेड पर ही प्रवीण की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दिनभर रवीना सामान्य बनी रही। देर रात जब सब सो गए, तो सुरेश और रवीना ने शव को बाइक के बीच में रखकर दिनोद रोड की ड्रेन में फेंक दिया। यह सारी घटना पास की सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे सारा राज खुल गया।

वर्षीय प्रवीण और 32 वर्षीय रवीना का एक छह साल का बेटा मुकुल है। अब पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद वह अपने दादा और चाचा के पास रह रहा है। उसकी आंखों में अब भी उस रात की चीख-पुकार दर्ज है। रवीना के इंस्टाग्राम पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। उसने 659 से अधिक पोस्ट डाले थे, जिनमें ज्यादातर शॉर्ट वीडियो और डांस क्लिप थीं। परिवार के मना करने के बावजूद वह सोशल मीडिया की दुनिया में मशगूल रहती थी। पति से इसको लेकर कई बार झगड़े भी हो चुके थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000